Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीतामढ़ी में 800 साल पुराने श्रीराम जानकी मठ के जीर्णोद्धार का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया शिला पूजन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना/सीतामढ़ी : सम्राट चौधरी शनिवार को सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड अंतर्गत राघोपुर बखरी स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मठ में आयोजित शिला पूजन समारोह में शामिल हुए।

रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मठ के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और विधिवत शिला पूजन किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 800 वर्ष पुराने इस मठ का जीर्णोद्धार क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि मां सीता की जन्मस्थली क्षेत्र में 10 हजार एकड़ में “सीतापुरम टाउनशिप” विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जिसे कैबिनेट की स्वीकृति मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि मां सीता से जुड़े सभी स्थलों का संरक्षण और पुनर्जीवन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसे विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इससे पहले मुख्यमंत्री ने संत राम भद्राचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और रामायण रिसर्च काउंसिल के सदस्य उपस्थित रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930