किशनगंज में EOU का बड़ा एक्शन नगर थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन के ठिकानों पर छापेमारी,करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Share

SDPO के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक 1.70 करोड़ की संपत्ति मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप ।
किशनगंज, बिहार : बिहार के किशनगंज में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
5 ठिकानों पर एक साथ रेड
मंगलवार सुबह EOU की टीम ने पटना, छपरा (सारण) और किशनगंज में कुल 5 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी बेहद गोपनीय तरीके से की गई, जिससे आरोपी को संभलने का मौका नहीं मिला।
पटना के रामकृष्णानगर स्थित आवास, किशनगंज में सरकारी आवास और कार्यालय, तथा सारण जिले के पैतृक गांव पैगा (भेल्दी) समेत अन्य स्थानों पर दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
1.70 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति का खुलासा
EOU की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के पास उनकी वैध आय से लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये अधिक की संपत्ति के सबूत मिले हैं।
इसी आधार पर आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 05/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई
किशनगंज में हाल के दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले SDPO गौतम कुमार पर भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई हुई थी।
जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त
बिहार में नीतीश कुमार की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति पर लगातार सख्ती बरत रही है। EOU की इस कार्रवाई को उसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
लगातार हो रही कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच एजेंसियां अब और आक्रामक हो गई हैं। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31