Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव,आज इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना | 14 अप्रैल (मंगलवार): बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम हो गया है। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसके बाद ब्रीफिंग को अचानक रद्द कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, वे आज दोपहर करीब 3 बजे राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

कैबिनेट बैठक के बाद बढ़ी हलचल

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। जेडीयू और बीजेपी के कई बड़े नेता वहां पहुंचे। बैठक करीब 30 मिनट तक चली, जिसके बाद नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री एक साथ बाहर निकले।

अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कैबिनेट बैठक से पहले नीतीश कुमार और सम्राटचौधरी ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

145 दिन का कार्यकाल, दूसरा सबसे छोटा

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया जा रहा है कि 20 नवंबर 2025 को शपथ लेने के बाद यह कार्यकाल केवल 145 दिनों का रहा, जो उनका दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल माना जा रहा है।

NDA बैठक में तय होगा नया मुख्यमंत्री

इस्तीफे के बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में बीजेपी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।

आगे क्या? इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। अब सबकी नजर एनडीए की बैठक और नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031