रांची में ज्वेलर्स को व्हाट्सऐप पर धमकी, ‘प्रिंस खान’ के नाम पर मांगी 10 लाख रंगदारी

Share

रांची: रांची में रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से व्हाट्सऐप के जरिए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी कारोबारी को एक इंटरनेशनल नंबर से धमकी भरा मैसेज भेजा गया। मैसेज में खुद को “प्रिंस खान” से जोड़ते हुए तय समय के अंदर पैसे देने की मांग की गई, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। इस संबंध में लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इंटरनेशनल नंबर से भेजे गए मैसेज को देखते हुए साइबर एंगल से भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930