Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के अररिया में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अररिया। जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी-बथनाहा फोरलेन सड़क स्थित चौहान टोला के समीप सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की रविवार रात अज्ञात मालवाहक वाहन के टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक तीनों सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

शुरुआती दौर में मृतक की पहचान नहीं हो पाई लेकिन बाद में मौके पर पहुंचे फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और नरपतगंज थाना पुलिस ने मृतकों का शिनाख्त किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मृतकों में एक सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के हाजी टोला वार्ड संख्या एक का रहने वाला मो.अशरफ पिता मो.उस्मान है।जबकि दूसरा और तीसरा राघोपुर थाना क्षेत्र के ही मो.शमीर पिता मो.अयूब और मो.अरबाज पिता मो.रुस्तम है।

घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी से आईसीपी जोगबनी चेकपोस्ट की ओर जाने वाली फोरलेन सड़क में चौहान टोला के समीप जोगबनी की ओर जा रही एक मालवाहक ट्रक ने बाइक को आमने सामने से ठोकर मार दी,जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाइक सवार तीनों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने तीनों को पहले से ही मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूचना के बाद फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार साहा और नरपतगंज एवं फारबिसगंज थाना पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

शवों के शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को एसडीपीओ के द्वारा सूचित किया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं।जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि बाइक पर सवार तीनों युवक नेपाल से जोगबनी के रास्ते वापस लौट रहे थे।इसी क्रम में चौहान टोला के समीप अज्ञात मालवाहक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी,जिससे बाइक पर सवार तीनों की मौत हो गई।घटना को लेकर अगल बगल में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।

साथ ही घटना को कारित करने वाले ट्रक को पकड़ने के लिए तकनीकी अनुसंधान का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।जोगबनी थाना पुलिस को भी घटना में शामिल ट्रक के पहचान के लिए लगाया गया है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930