Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पीएम मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, कहा– देशभक्ति और निडर प्रतिरोध से प्रेरणा ले देश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय बलिदान और योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “हम भारत माता के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन करते हैं। राष्ट्र के लिए उनकी शहादत हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कम उम्र में उनके साहस को हाइलाइट करते हुए उन्होंने कहा, ”कम उम्र में ही उन्होंने असाधारण साहस और भारत की स्वतंत्रता के उद्देश्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ उनके निडर संघर्ष पर जोर देते हुए कहा, ”औपनिवेशिक शासन की ताकत से बिना डरे, उन्होंने दृढ़ विश्वास के साथ बलिदान का मार्ग चुना और अपने जीवन से ऊपर राष्ट्र को रखा।”उन्होंने आगे कहा कि उनके आदर्श आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। न्याय, देशभक्ति और निडर प्रतिरोध के उनके आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों के भीतर जोश भरते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फांसी के समय 25 साल से भी कम थी उम्र
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी दी गई थी, इसलिए उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जिस समय तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई, तब उनकी उम्र 25 वर्ष से कम थी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31