Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

डबल एक्सीडेंट से दहला कोडरमा, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, सात लोग घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

पहली घटना नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर हुई, जहां इलाज के लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, घोड़थंबा निवासी विनोद पांडेय अपनी डेढ़ वर्षीय भतीजी आयुषी कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने एंबुलेंस को चकमा दे दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हादसे में एंबुलेंस सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम आयुषी की मौत हो गई। अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में एम्बुलेंस चालक चंदन कुमार पाण्डेय (26, पिता-शंभू नाथ पाण्डेय), प्रमिला देवी (35, पति-गौरी पाण्डेय), विनोद पाण्डेय (38, पिता-सीताराम पाण्डेय) तथा महेश पाण्डेय (40 वर्ष) के नाम शामिल हैं।

दूसरी घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के जमसोती नाला के पास हुई, जहां तेज रफ्तार दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान अखिलेश सिंह (पिता-जवाहर सिंह, निवासी जमशेदपुर), आशुतोष रंजन (पिता-डीके सहाय, निवासी रांची) और रोहित किशोर (पिता ब्रजकिशोर, निवासी पटना) के रूप में की गई है।

पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है और लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031