Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल का हो गया नामकरण, निर्माता चौथे इडियट की खोज में

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

निर्देशक राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। कॉलेज लाइफ, दोस्ती और जिंदगी को देखने के अनोखे नजरिए पर बनी यह फिल्म वक्त के साथ और भी ज्यादा प्रासंगिक साबित हुई है। लंबे समय से इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं जारी थीं और अब इससे जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काफी हद तक काम पूरा हो चुका है और फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना है।

‘3 इडियट्स’ का ये रखा गया अस्थायी नाम

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने जानकारी दी है कि निर्माताओं ने सीक्वल को ‘4 इडियट्स’ नाम दिया है। आगे चलकर इसमें बदलाव की संभावना है। इसके अलावा, निर्माता सीक्वल में एक नए मुख्य किरदार को शामिल करके फ्रैंचाइजी का विस्तार करने के मूड में हैं। उन्होंने कहा, “स्क्रिप्ट पर फिलहाल ‘4 इडियट्स’ नाम से काम चल रहा है। निर्माता सक्रिय रूप से चौथे इडियट की खोज में जुटे हैं, जो किसी सुपरस्टार का नाम हो सकता है।”

कहानी को मिलेगा नया आयाम

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूत्रों की मानें तो सीक्वल की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, लेकिन इसमें नए तत्व और ताजगी जोड़ी जाएगी। टीम का मकसद है कि यह फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ी और प्रभावशाली साबित हो। बता दें कि ‘3 इडियट्स’ साल 2009 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31