‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी का ‘नादिया’ का पहला लुक आया सामने, यश संग कहर बरपाने को हैं तैयार

Share

2026 की सबसे चर्चित और धमाकेदार फिल्मों में शुमार रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का बज़ लगातार आसमान छू रहा है। इसी बीच फिल्म से कियारा आडवाणी के किरदार ‘नादिया’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी बहुमुखी अदाकारी साबित कर चुकी कियारा इस बार बिल्कुल नए और चौंकाने वाले अवतार में नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि नादिया का यह किरदार उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

रिलीज हुए पोस्टर में कियारा बेहद ग्लैमरस दिखाई देती हैं। बैकग्राउंड में सर्कस की रंगीन और चमकदार दुनिया नजर आती है, लेकिन इस चमक के पीछे छुपा दर्द, रहस्य और गहरी भावनाएं किरदार को और भी दिलचस्प बना देती हैं। साफ है कि ‘नादिया’ सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसा किरदार है जो दर्शकों के दिल और दिमाग दोनों पर गहरी छाप छोड़ेगा।

फिल्म की निर्देशक गीथू मोहनदास भी कियारा के अभिनय की जमकर तारीफ कर रही हैं। उनका कहना है कि कुछ परफॉर्मेंस ऐसी होती हैं जो फिल्म से आगे निकलकर कलाकार की पहचान को नया आयाम दे देती हैं और कियारा का काम इस फिल्म में वैसा ही है।

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद चार साल के लंबे इंतजार के बाद यश बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इंग्लिश और कन्नड़ में शूट की गई यह फिल्म पैन-इंडिया ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी तहलका मचाने के लिए तैयार है। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च 2026 के फेस्टिव वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30