Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

18 से 25 मई तक चलेगा जनभागीदारी अभियान, मंत्री लखेंद्र रौशन ने योजनाओं की समीक्षा की

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : Lakhendra Kumar Raushan की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारियों के साथ विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री ने बताया कि जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत 18 मई से 25 मई तक जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान हेल्थ कैंप, सड़क, भवन, आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बैठक में आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों, प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र (PETC), अत्याचार निवारण अधिनियम (POA) और बिहार महादलित विकास मिशन (BMM) की समीक्षा की गई। मंत्री ने आवासीय विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति और DBT में कमी पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसी माह अभियान चलाकर 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना विभाग की पहली प्राथमिकता है। दूरदराज के जिलों से आने वाले छात्रों को राहत देने के लिए आसपास के जिलों में ही दाखिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालयों में 2 हजार से अधिक शिक्षक रिक्तियों को जल्द भरने की बात कही गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंत्री ने छात्रावासों में शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर लाभुकों तक सहायता पहुंचाई जाए।

बैठक के दौरान लखीसराय जिले के सूरज कुमार को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। साथ ही रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Narendra Modi की ईंधन बचत संबंधी अपील को ध्यान में रखते हुए यह बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में विभागीय सचिव Sandeep R Pudkalkatti, निदेशक Priyanka Rani सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930