शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Share

भाजपा नेताओं ने कहा- शुभेंदु के नेतृत्व में साकार होगा ‘सोनार बांग्ला’ का सपना

रांची, 08 मई । भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी को झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आदित्य साहू बोले- ऐतिहासिक फैसला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी का चयन पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मोहन चरण मांझी की उपस्थिति में लिया गया यह निर्णय राजनीतिक दृष्टि से ऐतिहासिक है।

साहू ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ का सपना साकार होगा।

बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल को विकास, सुशासन, घुसपैठ मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प और मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और सुरक्षा के नए अध्याय की शुरुआत होगी।

कर्मवीर सिंह ने कहा- कार्यकर्ताओं की जीत

भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनविश्वास की जीत है।

उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा पश्चिम बंगाल में और अधिक मजबूत होकर जनता की आवाज बनेगी और राष्ट्रवाद, विकास तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को नई दिशा मिलेगी।

सर्वसम्मति से हुआ चयन

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। यह निर्णय केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह की उपस्थिति में लिया गया। बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31