Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत, ईडी की कार्रवाई पर वाड्रा ने उठाए सवाल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली, 16 मई। रॉबर्ट वाड्रा ने शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद देश की न्यायपालिका पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

ईडी पर लगाया सरकार के इशारे पर कार्रवाई का आरोप

जमानत मिलने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने न्यायालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर सरकार के इशारे पर परेशान करने का आरोप लगाया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि ईडी का संचालन सरकार के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है और यह उचित नहीं है।

“हमेशा जांच में सहयोग करता रहूंगा”

वाड्रा ने कहा कि उन्होंने कभी कुछ छिपाने की कोशिश नहीं की और भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर सभी सवालों के जवाब देते रहेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा, “मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मैं हमेशा यहां रहूंगा और जांच एजेंसियों के सवालों का जवाब देता रहूंगा।”

कोर्ट ने दी जमानत

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत दे दी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विशेष न्यायाधीश सुशांत चंगोट्रा ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती मुचलके पर राहत प्रदान की।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031