रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, तस्वीरें वायरल

Share

मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर उनका हालिया गाना ‘टटीरी’ कथित अश्लीलता के आरोपों के चलते विवादों में घिरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह ने अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी के साथ गुपचुप शादी रचा ली है।

दरअसल, 24 मार्च को ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें बादशाह और ईशा शादी के पारंपरिक जोड़े में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में वरमाला पहनते और पंडित के निर्देशानुसार शादी की रस्में निभाते देखा जा सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक बादशाह या ईशा रिखी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि बादशाह और ईशा रिखी के बीच डेटिंग की खबरें लंबे समय से सामने आती रही हैं। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी और इसके बाद कई मौकों पर उन्हें साथ देखा गया। पिछले साल करण औजला के एलबम लॉन्च इवेंट में भी दोनों की मौजूदगी ने इन अफवाहों को हवा दी थी।

गाैरतलब है कि बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, जिनसे उनका 2020 में तलाक हो गया था और उनकी एक बेटी भी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930