रुबियो का दावा- ईरान परमाणु हथियार छोड़ने को तैयार हो तो समझौते के लिए तैयार हैं ट्रंप

Share

न्यूयॉर्क, 24 सितंबर। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी समझौते की सबसे अहम शर्त यह है कि वह परमाणु हथियार हासिल करने की अपनी कोशिश छोड़ दे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन वाशिंगटन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि तेहरान के पास कभी परमाणु हथियार न हों।

रुबियो ने 23 सितंबर को न्यूयॉर्क के एक होटल में संवाददाता सम्मेलन के दौरान ईरान, क्यूबा, रूस-यूक्रेन युद्ध और संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने संवाददाता सम्मेलन से संबंधित सामग्री साझा की है।

परमाणु हथियार को लेकर अमेरिका की स्थिति स्पष्ट

ईरान के साथ बातचीत और संभावित समझौते के सवाल पर रुबियो ने कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिका की स्थिति स्पष्ट है। उनके मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया था कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं हो सकते।

रुबियो ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत में यही मुख्य मुद्दा है और किसी भी संभावित समझौते में इसे ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा कि अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश पर कायम रहता है तो यह उसके लिए ठीक नहीं होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर समझौता होता है तो वह सार्वजनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नहीं होगा। इसके लिए लंबी बातचीत और मध्यस्थों की भूमिका की जरूरत होगी।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी चर्चा

रुबियो ने होर्मुज जलडमरूमध्य को भी मौजूदा तनाव का एक अहम मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका जलडमरूमध्य को खुला रखने के लिए प्रतिबद्ध है और अमेरिकी सेना जहाजों की सुरक्षा तथा समुद्री मार्ग से बारूदी सुरंगों को हटाने का काम कर रही है।

उन्होंने ईरान पर जहाजों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका जलडमरूमध्य में स्थिति सामान्य करने की दिशा में काम कर रहा है। रुबियो ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर किसी संभावित समाधान में क्षेत्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा।

सैन्य विकल्प पर बोले रुबियो

ईरान के संबंध में अमेरिकी विकल्पों पर सवाल पूछे जाने पर रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास कई विकल्प हैं। इनमें सैन्य विकल्प भी शामिल है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में किसी तरह का अनुमान लगाने से इनकार किया।

रुबियो ने कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता यह है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे और इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जा सके।

क्यूबा में बदलाव की वकालत

क्यूबा को लेकर रुबियो ने कहा कि वहां राजनीतिक और आर्थिक बदलाव की जरूरत है। उन्होंने क्यूबा की मौजूदा व्यवस्था को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि दशकों से चले आ रहे कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और अक्षमता को कुछ महीनों में खत्म नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि क्यूबा के पास बदलाव की प्रक्रिया शुरू करने का अवसर है और अमेरिका ऐसे कदम उठाने के लिए तैयार है, जिससे वहां राजनीतिक और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में बदलाव शुरू हो सके।

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अमेरिका के हित सर्वोपरि

क्यूबा में वेनेजुएला जैसे घटनाक्रम की संभावना के सवाल पर रुबियो ने कहा कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उ

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930