ट्रंप के स्टेट डिनर में जिनपिंग ने याद किए अमेरिका-चीन संबंधों के 250 साल, कहा- ‘खून और आग में बनी दोस्ती’ को नई दिशा दें

Share

वाशिंगटन, 25 सितंबर । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच करीब 250 वर्षों के आदान-प्रदान और सहयोग के विभिन्न दौर को याद किया। व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर में शी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के खिलाफ चीन और अमेरिका की सेनाओं के बीच सहयोग को ‘खून और आग में बनी दोस्ती’ बताया।

वाशिंगटन और चीनी पोर्सिलेन का किया जिक्र

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शी जिनपिंग ने अपने संबोधन की शुरुआत अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के चीन से जुड़े एक प्रसंग के उल्लेख से की। उन्होंने वाशिंगटन की चीनी पोर्सिलेन यानी चीनी मिट्टी के बर्तनों में रुचि का जिक्र किया।

इसके बाद उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के खिलाफ चीनी और अमेरिकी सेनाओं के सहयोग को याद किया और इसे दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक दोस्ती का उदाहरण बताया।

निक्सन की चीन यात्रा को भी किया याद

शी ने 1972 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की चीन की ऐतिहासिक यात्रा का भी उल्लेख किया। निक्सन और चीन के तत्कालीन नेता माओत्से तुंग के बीच हुई मुलाकात और हाथ मिलाने को अमेरिका-चीन संबंधों के सामान्य होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

भविष्य में सहयोग का आह्वान करते हुए शी ने कहा, “उस नदी की तरह जो कभी बहना नहीं छोड़ती, इतिहास भी कभी नहीं रुकता।”

उन्होंने कहा, “आइए हम सब मिलकर चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें। आइए हम सब मिलकर अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों का एक नया अध्याय लिखें।”

‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का भी किया उल्लेख

शी जिनपिंग ने अपने भाषण के अंत में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ एजेंडा चीन के ‘महान राष्ट्रीय पुनरुत्थान’ के लक्ष्य के साथ-साथ चल सकता है।

उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका को जिम्मेदार प्रमुख देशों के रूप में काम करना चाहिए, अपने लोगों की उम्मीदों को पूरा करना चाहिए और समय की जरूरत के अनुरूप प्रमुख देशों के बीच साथ रहने का नया तरीका तलाशना चाहिए।

सहयोग से स्थिरता लाने पर जोर

शी ने मई में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई पिछली शिखर बैठक में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को भी अपने संबोधन में दोहराया। उनके संदेश में चीन-अमेरिका संबंधों को लेकर बीजिंग की पहले से व्यक्त चिंताओं और सहयोग पर जोर की निरंतरता दिखाई दी।

उन्होंने दोनों देशों के बीच टकराव से बचने और सहयोग के जरिए महत्वपूर्ण चिंता वाले क्षेत्रों में स्थिरता लाने की बात कही।

ट्रंप ने भी चीन-अमेरिका संबंधों की सराहना की

व्हाइट हाउस के स्टेट डिनर में ट्रंप और शी ने एक-दूसरे की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की। एक दशक से अधिक समय में शी जिनपिंग का वाशिंगटन का यह पहला दौरा है। उनकी यात्रा शुक्रवार को व्हाइट हाउस में चाय और नेशनल आर्काइव्स के दौरे के साथ समाप्त होने की बात कही गई है।

ट्रंप ने अमेरिका और चीन के बीच “व्यापार और आपसी सम्मान की नींव” की सराहना की। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति शी और मैं दोनों समझते हैं कि हम अलग-अलग सिस्टम का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन हमारे लोगों के बीच संबंध बने हुए हैं।”

मुख्य टेबल पर टेक कंपनियों के प्रमुख

स्टेट डिनर के दौरान मुख्य टेबल पर ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ अमेरिका की प्रमुख टेक कंपनियों के अधिकारी भी नजर आए। इनमें एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग, एएमडी की सीईओ लिसा सु, टेस्ला के एलन मस्क और एप्पल के पूर्व सीईओ टिम कुक शामिल थे।

इस अवसर पर ट्रंप ने शी जिनपिंग को बाल्ड ईगल

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930