राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर CM सम्राट चौधरी का खादी मॉल दौरा, बुनकरों से किया संवाद और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

Share

पटना, 07 अगस्त — राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान स्थित खादी मॉल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बुनकरों और कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हथकरघा उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत कर उनके अनुभवों की जानकारी ली।

मिथिला पेंटिंग कलाकारों को दिया सहयोग का भरोसा
मुख्यमंत्री ने मिथिला पेंटिंग से जुड़े कलाकारों से भी मुलाकात की। उन्होंने बिहार की पारंपरिक लोक कला को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बुनकरों के कौशल की सराहना
मुख्यमंत्री ने बुनकरों और शिल्पकारों की कला की सराहना करते हुए कहा कि इन कारीगरों ने बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया में हथकरघा उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और सरकार हथकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों एवं कामगारों की हरसंभव मदद करेगी।

खादी उत्पादों की खरीदारी कर दिया स्वदेशी का संदेश
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खादी मॉल से खादी उत्पादों की खरीदारी भी की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं और खादी उद्योग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उन्होंने खरीदारी की है। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी हथकरघा उत्पादों को अपनाने और बढ़ावा देने की अपील की।

अधिकारियों ने किया स्वागत
बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ डॉ. विद्यानंद सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930