रामगढ़ के बुध बाजार में अवैध धंधे का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार, सात ग्राहक और पांच महिलाएं पकड़ी गईं

Share

रामगढ़, 15 मई । रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका-अरगड्डा स्थित बुध बाजार में कथित देह व्यापार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, एक महिला और उसकी बेटी पर मिलकर इस अवैध धंधे के संचालन का आरोप है। दोनों अन्य जिलों और राज्यों से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करती थीं।

थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे के बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि नगर परिषद वार्ड संख्या 15 स्थित बुध बाजार में यह गतिविधि संचालित की जा रही थी।

छापेमारी में 12 लोग गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात आरोपित मां-बेटी ने अपने घर में करीब 10 महिलाओं को बुलाया था, जो पश्चिम बंगाल, सरायकेला और रांची की रहने वाली बताई जा रही हैं। उस समय वहां 15 से 20 ग्राहक भी मौजूद थे।

स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद नीरज पासवान को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर को घेर लिया। इस दौरान सात पुरुषों और पांच महिलाओं को पकड़ लिया गया।

कुछ लोग मौके से फरार

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ लोग और महिलाएं मौके से फरार होने में सफल रहीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में कई जिलों के लोग शामिल

गिरफ्तार लोगों में मृत्युंजय कुमार, मोनू कुमार दास, प्रवीण कुमार पांडे, सफल मुंडा, सुनील कुमार और विनोद कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी 12 आरोपितों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031