पेट्रोल पंपों पर भीड़ और अव्यवस्था को लेकर इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, संवेदनशील पंपों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Share

रांची, 15 मई । झारखंड के स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में पेट्रोल और डीजल पंपों पर बढ़ती भीड़, लंबी कतारों और अव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

मंत्री ने संवेदनशील पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

कई जिलों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति

डॉ. अंसारी ने राज्यभर में उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है। लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे आम नागरिकों, वाहन चालकों और पेट्रोल पंप संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अप्रिय घटनाओं की आशंका जताई

मंत्री ने कहा कि यदि समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया तो तनाव बढ़ सकता है और अप्रिय घटनाएं भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कदम उठाना जरूरी है।

पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की मांग

डॉ. अंसारी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि लोगों को बिना परेशानी ईंधन उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की भी अपील की।

जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी परिस्थिति में आम लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे, ताकि राज्य में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031