रांची से लापता 18 माह की मासूम बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार का इनाम, आम लोगों से मदद की अपील

Share

रांची, 11 मई। रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के खोरहा टोली से लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडे की तलाश में रांची पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

पुलिस ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बच्ची से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

चार हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची पुलिस ने जानकारी साझा करने के लिए चार मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर सीधे संपर्क कर सूचना दी जा सकती है:

  • रांची एसएसपी : 9431706136
  • सिटी एसपी : 9431706137
  • सदर डीएसपी : 9431102090
  • सदर थाना प्रभारी : 9431706160

लगातार चल रही छापेमारी

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक केवी रमण ने सोमवार को बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच और छापेमारी अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि बच्ची की तलाश के लिए विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है।

आम लोगों से सहयोग की अपील

डीएसपी ने कहा कि मासूम बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। यदि कहीं बच्ची दिखाई दे या उससे जुड़ी कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

अदिति पांडे के लापता होने के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस लगातार अलर्ट मोड में काम कर रही है और बच्ची को जल्द से जल्द खोज निकालने के प्रयास जारी हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930