रांची में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने डाला वोट, समर्थकों से की अधिक मतदान की अपील

Share

रांची, 23 फ़रवरी (हि.स.)। रांची नगर निकाय चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित मेयर पद की उम्मीदवार रोशनी खलखो ने भी सोमवार को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भाग लेना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। रोशनी खलखो ने उम्मीद जताई कि शहरवासी विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए सही प्रतिनिधि का चयन करेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा या दबाव से बचना चाहिए और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। इस अवसर पर उनके समर्थक और स्थानीय नागरिक भी मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। मतदान के बाद उन्होंने उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए कुल 36 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728