Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची | 26 मार्च

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। छात्रों के दो गुटों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग का रूप ले लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मारपीट और पत्थरबाजी के बाद चली गोलियां

स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ी संख्या में युवक अचानक बैंक कॉलोनी पहुंचे और आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस पहुंची मौके पर, कई उपद्रवी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पहले दिन के विवाद ने लिया हिंसक रूप

सिटी एसपी के अनुसार, बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया था। इसी रंजिश के चलते गुरुवार को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

घायलों का इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि मारपीट और पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए गए हैं, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसे भी पढ़े:- अशोक जयंती पर सम्राट चौधरी का संदेश: बुद्ध की प्रेरणा से अशोक ने अपनाई शांति की राह

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31