Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मेगा रक्तदान शिविर सफल, रांची सदर अस्पताल में 102 यूनिट ब्लड कलेक्ट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share


–थैलेसीमिया और सिकल सेल से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित शिविर में डॉक्टरों और रक्तदाताओं का सराहनीय योगदान


रांची, 04 अप्रैल:
रांची सदर अस्पताल में शनिवार को थैलेसीमिया, सिकल सेल और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों, अधिकारियों, कर्मियों और सप्लायर के सहयोग से कुल 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

यह शिविर ‘लहू बोलेगा’ रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “थैंक यू डॉक्टर अंकल” कहकर अपनी खुशी जताई, जिससे माहौल भावुक हो गया। इस अवसर पर डॉ बिमलेश सिंह, डॉ प्रभात कुमार सहित अन्य चिकित्सकों को गुलदस्ता, पुष्पमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शिविर के सफल आयोजन में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक एवं झासा के राज्याध्यक्ष डॉ बिमलेश सिंह और सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रंजू सिन्हा सहित कई रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930