Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोकर के स्टील गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

रांची: कोकर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अश्वनी स्टील के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जानकारी के अनुसार, आग अचानक लगी और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में स्टील के साथ अन्य ज्वलनशील सामग्री भी मौजूद थी, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की घेराबंदी कर भीड़ को नियंत्रित किया। वहीं, दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस अग्निकांड में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031