Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मेकर्स ने जारी किया ‘भारत भाग्य विधाता’ का टाइटल ट्रैक, नर्स के किरदार में दिखीं कंगना रनौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–26/11 मुंबई हमलों की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 12 जून को होगी रिलीज

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत ‘नब्ज नब्ज’ को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने दर्शकों के लिए यह नया गाना जारी किया है। फिल्म के जरिए कंगना करीब डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह जनवरी 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं।

सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं कंगना

रिलीज हुए टाइटल ट्रैक में कंगना रनौत एक समर्पित नर्स के किरदार में दिखाई दे रही हैं। गाने में उनका किरदार मरीजों की सेवा करते हुए और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए नजर आता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गीत में उनके संघर्ष, संवेदनशीलता और सेवा भावना को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को फिल्म की कहानी से जोड़ने का काम करता है।

सुखविंदर सिंह की आवाज ने बढ़ाया गीत का प्रभाव

फिल्म के टाइटल ट्रैक को मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है। वहीं, गीत का संगीत अमन पंत ने तैयार किया है। गाने के बोल फिल्म के निर्देशक मनोज तपाड़िया ने लिखे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

26/11 हमलों के दौरान कामा अस्पताल की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फिल्म

‘भारत भाग्य विधाता’ मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में घटी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। फिल्म में कंगना रनौत नर्स गीता माधव की भूमिका निभा रही हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है।

इन कलाकारों की भी है अहम भूमिका

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और आदित्य मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को साहस, सेवा और मानवता का संदेश देती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031