वाराणसी: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक नई सौगात लेकर आए हैं भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू। वाराणसी में आयोजित एक भव्य समारोह में पा रा म्यूजिक ने अपने नए भोजपुरी म्यूजिक वर्टिकल ‘भोजपुरी धूम’ का शानदार शुभारंभ किया। इस अवसर पर कल्लू और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज की आवाज़ में नया गीत राउंड राउंड रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

गीत रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो गया है। ‘राउंड राउंड’ में अरविंद अकेला कल्लू का बिल्कुल नया, स्टाइलिश और ऊर्जावान अंदाज़ देखने को मिल रहा है। शानदार लोकेशन, आकर्षक फिल्मांकन और दमदार संगीत ने इस गाने को खास बना दिया है।
वीडियो में दिखा ग्लैमर और मनोरंजन का तड़का
म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री एंजेल लिज़ा की ग्लैमरस मौजूदगी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वहीं शिल्पी राज की आवाज़ ने गीत को और भी खास बना दिया है।
🎵 वीडियो देखें:
कल्लू बोले— हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा गीत
गीत की सफलता पर खुशी जताते हुए अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि ‘राउंड राउंड’ पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर गीत है, जिसे हर वर्ग के श्रोता पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी संगीत अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और ऐसे गीत इस पहचान को और मजबूत करेंगे।
वहीं शिल्पी राज ने विश्वास जताया कि यह गीत शादी, पार्टी और अन्य उत्सवों की पहली पसंद बन सकता है।

भोजपुरी संगीत को नई दिशा देने की पहल
पा रा म्यूजिक की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राशना पोचकनावाला ने कहा कि ‘भोजपुरी धूम’ का उद्देश्य भोजपुरी दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाला और मौलिक कंटेंट उपलब्ध कराना है। वहीं सह-संस्थापक पवन सूद ने इसे भोजपुरी संगीत उद्योग में रचनात्मक विस्तार और दीर्घकालिक निवेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
गीत के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं, संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है, जबकि वीडियो का निर्देशन बद्री नाथ झा ने किया है।
पीआरओ रंजन सिन्हा के अनुसार, ‘राउंड राउंड’ को मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स को देखते हुए यह गीत आने वाले दिनों में भोजपुरी संगीत जगत का बड़ा हिट साबित हो सकता है।






