मुख्यमंत्री से गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, डिजिटल विकास पर हुई चर्चा

Share

पटना/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को बिहार भवन, नई दिल्ली में Google India के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग एवं डिजिटल नवाचार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही बिहार में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने और तकनीक आधारित सेवाओं के विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति-2026 के तहत राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से डिजिटल परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और तकनीकी क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य में बेहतर संभावनाएं उपलब्ध हैं।

बैठक में दोनों पक्षों ने बिहार के डिजिटल विकास को गति देने और नवाचार आधारित साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

यह बैठक बिहार में डिजिटल निवेश, तकनीकी नवाचार और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930