Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के 94 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में भेजी गई राशि, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगा भुगतान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 10 जून 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब राज्य के लाभार्थियों के खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन राशि अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित डीबीटी (Direct Benefit Transfer) कार्यक्रम में राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये प्रतिमाह थी, जिसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह किया गया। इस योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों, विधवाओं तथा दिव्यांगजनों को दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर यह राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। साथ ही अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को नियमित रूप से पेंशन राशि हस्तांतरित की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने उन सभी लोगों से अपील की जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं और अभी तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं, वे जल्द आवेदन करें। उन्होंने यह भी कहा कि आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण जिन लोगों की पेंशन रुकी हुई है, वे शीघ्र आधार लिंक कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह एवं स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार उपस्थित रहे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, प्रत्यय अमृत, एच.आर. श्रीनिवास, सभी जिलों के जिलाधिकारी तथा लाभार्थी जुड़े रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरकार का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से राज्य के गरीब, वृद्ध, विधवा और दिव्यांग नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031