कटिहार। जिले के मनिहारी थाना में नौकरी का झांसा देकर महिला उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के मामले में एसआईटी ने मो. फंटू उर्फ आर्यन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैप इंस्टीयूट एवं टेक्नोलॉजी वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक था और उन्होंने महिला को बेहतर जीवन का झांसा देकर नेपाल ले जाकर प्रताड़ित किया था।
पीड़िता ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि आरोपी ने उसे नौकरी और बेहतर जीवन का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया और बीते 14 जनवरी को नेपाल ले गया, जहाँ उसे जबरन रखा गया और मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वापस आने के बाद आरोपी ने घर आकर भी धमकी दी और फर्जी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गठित एसआईटी टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को लेलहा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।





