Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गोपालगंज पुलिस की बड़ी सफलता: थावे मंदिर चोरी कांड का पूर्ण उद्भेदन; आभूषण बरामद, 7 गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गोपालगंज । जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे माता मंदिर में 17–18 दिसंबर 2025 की रात हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का गोपालगंज पुलिस ने पूर्ण उद्भेदन कर दिया है।

पुलिस ने मंदिर के गर्भगृह से चोरी हुए सोने का मुकुट, चांदी का हार, सोने का नेकलेस और छतरी सहित सभी कीमती आभूषण बरामद कर लिए हैं। इस मामले में अब तक कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी स्वयं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 और थावे थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे थे। थावे थाना में कांड दर्ज कर विशेष जांच दल का गठन किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त शरीफ साई को उसके भोजपुरवा स्थित आवास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके बथान के पास मिट्टी में गाड़ कर छुपाए गए चोरी के आभूषण बरामद किए गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बरामदगी में सोने के मुकुट का हिस्सा, छतरी, सोने के नेकलेस का आधा भाग और चांदी का हार शामिल है। जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त को उसके परिजनों और परिचितों ने चोरी के सामान को छुपाने और ठिकाने लगाने में सहयोग किया।

इसी क्रम में शरीफ आलम, चांद आलम, एक महिला सहयोगी तथा सिवान निवासी एजाज अली को गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इससे पहले पुलिस दीपक राय उर्फ दीपांशु (गाजीपुर), इजाममल आलम (पूर्वी चंपारण) और गुड्डन उर्फ गुडुल (गोपालगंज) को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस तरह सभी सात अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में हैं।

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि थावे माता मंदिर जिले की आस्था का केंद्र है। एसआईटी ने अथक प्रयास से इस कांड का सफल उद्भेदन किया है। अब पुलिस स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में काम कर रही है। जांच टीम को सजा के बाद पुरस्कृत किया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31