Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भारत फाइनेंस कंपनी में 6.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी, फील्ड एजेंट गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम, 19 जुलाई। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के 18 ग्राहकों से 6.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित फील्ड एजेंट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में कंपनी के ब्रांच मैनेजर अमित कुमार केसरी की शिकायत पर पोटका थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आंतरिक जांच में सामने आया मामला

पुलिस के अनुसार, भारत फाइनेंस कंपनी की आंतरिक जांच के दौरान वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि कंपनी में ऋण वितरण और ऋण वसूली का कार्य करने वाला फील्ड एजेंट भावेश लोहरा ग्राहकों को विभिन्न बहानों से झांसा देकर उनसे जमा कराए गए पैसे अपने पास रख लेता था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

18 ग्राहकों से की 6.10 लाख रुपये की हेराफेरी

जांच में सामने आया कि आरोपित ने कंपनी के 18 ग्राहकों से कुल 6 लाख 10 हजार रुपये की हेराफेरी की। मामले का खुलासा होने के बाद ब्रांच मैनेजर ने इसकी सूचना पोटका थाना पुलिस को दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने की गिरफ्तारी

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दूसरे आरोपितों की भूमिका की भी जांच

पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित भावेश लोहरा सरायकेला-खरसावां जिले के कांडरा थाना क्षेत्र का निवासी है और पोटका स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में फील्ड एजेंट के रूप में कार्यरत था।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031