Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा का ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ शुरू, 52 जिलों में कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ के तहत प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण योजना को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है और कार्यकर्ताओं का निरंतर प्रशिक्षण ही इसे और सशक्त बनाता है। उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में इस महाभियान की भूमिका को अहम बताया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीएम ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत संगठन के सभी 52 जिलों में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे हर कार्यकर्ता को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ती है कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। “भाजपा का हर कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त वाहक है,” उन्होंने जोर देकर कहा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और पार्टी की विचारधारा व नीतियों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और प्रशिक्षण की विस्तृत रणनीति पर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव साझा किए और अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930