वित्तीय अनुशासन और राजस्व बढ़ाने पर जोर, सीएम सम्राट चौधरी ने दी सख्त हिदायत

Share

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में वित्त विभाग और आंतरिक संसाधन से जुड़े विभागों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रहण और विभागीय लक्ष्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति फिलहाल अच्छी है, लेकिन इसे और मजबूत बनाने के लिए सभी विभागों को सुनियोजित और जिम्मेदार तरीके से काम करना होगा। उन्होंने राजस्व बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाने और नई संभावनाओं की तलाश पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग वित्तीय अनुशासन का कड़ाई से पालन करें और संसाधनों का अधिकतम व प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को समय पर पूरा करना अनिवार्य है।

सीएम ने यह भी कहा कि राज्य का बजट आकार लगातार बढ़ रहा है और विकास कार्यों में तेजी आई है। सरकार आम लोगों के हित में हर जरूरी कदम उठा रही है, इसलिए विभागों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के जरिए अपने-अपने लक्ष्य, राजस्व संग्रहण और उपलब्धियों की जानकारी दी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930