पटना। 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस पर पटना स्थित वीर कुँवर सिंह आजादी पार्क में राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्प अर्पित कर वीर कुँवर सिंह को नमन किया।
अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम
इसके बाद मुख्यमंत्री ने सहकारी भूमि विकास बैंक समिति परिसर में स्थापित बाबू वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सम्मान समारोह
कार्यक्रम के दौरान विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का पगड़ी, माला और तलवार भेंट कर सम्मान किया।
Post Views: 293






