Special Deal
Limited time only
Claim →

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, पटरी पार करते समय सामने आ गई एक्सप्रेस ट्रेन, बड़हिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, यात्रियों की लापरवाही आई सामने

Share

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बड़हिया रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी पार कर रहे यात्रियों के बीच अचानक एक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन आ पहुंची। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

शॉर्टकट के चक्कर में खतरे में पड़ी जान

जानकारी के अनुसार, बड़हिया स्टेशन पर एक ट्रेन दो नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। इस दौरान कई यात्री ट्रेन से उतरकर फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय शॉर्टकट अपनाते हुए मुख्य पटरी पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर जा रहे थे।

- Sponsored -

इसी बीच दूसरी दिशा से अचानक एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, जिसे देखकर यात्रियों में भगदड़ मच गई।

जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे यात्री

ट्रेन को तेजी से आते देख यात्री घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ यात्री दौड़कर किसी तरह प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, जबकि कुछ लोग दो ट्रेनों के बीच फंस गए। स्थिति कुछ देर के लिए बेहद भयावह हो गई।

- Sponsored -
Special Deal
Limited time only
Claim →

वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विरुपुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव का एक युवक स्टेशन पर मौजूद भीड़ का वीडियो बना रहा था, तभी यह पूरा घटनाक्रम उसके कैमरे में कैद हो गया।

सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर सवाल

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। जबकि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलने के लिए फुट ओवरब्रिज की सुविधा उपलब्ध है, इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर पटरी पार करते नजर आए।

- Sponsored -
Special Deal
Limited time only
Claim →

रेलवे ने दी सख्त चेतावनी

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटरी पार करना दंडनीय अपराध है। रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 147 के तहत ऐसा करने वाले यात्रियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा फुट ओवरब्रिज का ही उपयोग करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

Special Deal
Limited time only
Claim →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31