Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी के पास गृह समेत कई अहम विभाग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : बिहार सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल विमानन जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। वहीं वित्त विभाग की जिम्मेदारी श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को मिली है।

ग्रामीण विकास विभाग श्री श्रवण कुमार को दिया गया है, जबकि कृषि विभाग की कमान श्री विजय कुमार सिन्हा को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग श्री नित्यानंद के जिम्मे रहेगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ सूचना प्रावैधिकी विभाग श्री नीतिश मिश्रा को मिला है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रमुख मंत्रियों को मिले विभाग

  • श्री सम्राट चौधरी : गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन
  • श्री विजय कुमार चौधरी : जल संसाधन, संसदीय कार्य
  • श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव : वित्त, वाणिज्य-कर
  • श्री श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क
  • श्री विजय कुमार सिन्हा : कृषि
  • डॉ दिलीप कुमार जायसवाल : राजस्व एवं भूमि सुधार
  • श्री नित्यानंद : स्वास्थ्य
  • श्रीमती लेसी सिंह : भवन निर्माण
  • श्री राम कृपाल यादव : सहकारिता
  • श्री नीतिश मिश्रा : नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैधिकी

अन्य महत्वपूर्ण विभाग

परिवहन विभाग श्री दामोदर रावत को दिया गया है। उच्च शिक्षा और विधि विभाग की जिम्मेदारी श्री संजय सिंह टाइगर को मिली है। योजना एवं विकास विभाग श्री भगवान सिंह कुशवाहा को सौंपा गया है।

उद्योग एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी सुश्री श्रेयसी सिंह को दी गई है। ऊर्जा विभाग श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को मिला है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ रामचन्द्र प्रसाद को सौंपा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं पंचायती राज विभाग श्री दीपक प्रकाश को दिया गया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031