बॉक्स ऑफिस से पहले झटका, फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले हुई लीक, निर्माताओं की चिंता बढ़ी

Share

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। थलापति विजय की इस फिल्म को लेकर पहले जहां सेंसर प्रक्रिया में देरी की खबरें सामने आई थीं, वहीं अब फिल्म के लीक होने की सूचना ने निर्माताओं की चिंता और बढ़ा दी है।

5 मिनट का वीडियो हुआ वायरल

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का करीब 5 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस क्लिप में कथित तौर पर फिल्म के टाइटल क्रेडिट्स और विजय के शुरुआती इंट्रो सीन की झलक देखने को मिल रही है। यह वीडियो तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।

फैंस में नाराजगी, कार्रवाई की मांग

फिल्म के लीक होने से फैंस में नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शन को टैग कर इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही फैंस लोगों से अपील कर रहे हैं कि लीक वीडियो को आगे शेयर न करें, ताकि फिल्म को नुकसान से बचाया जा सके।

एडिटिंग के दौरान लीक की आशंका

सूत्रों के अनुसार यह वीडियो एडिटिंग के दौरान लीक हुआ हो सकता है। क्लिप के अंत में एक व्यक्ति को रिकॉर्डिंग रोकते हुए देखा गया है, जिससे इस संभावना को बल मिलता है।

आधिकारिक बयान का इंतजार

हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि फिल्म की टीम इस लीक पर क्या कदम उठाती है और इसका फिल्म की रिलीज पर कितना असर पड़ता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031