प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर गुजरात सरकार एक्शन में, राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला

Share

 –राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर

गांधीनगर: गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने, कार पूलिंग अपनाने और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील का असर अब गुजरात में दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री द्वारा अपने एसपीजी काफिले में 50 प्रतिशत वाहनों की कटौती के निर्देश के बाद राज्य में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

राज्यपाल ने चुना सादगी भरा सफर

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हेलिकॉप्टर और विमान के बजाय अब एसटी बस और ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या भी न्यूनतम रखने का निर्णय लिया है।

राज्यपाल ने लोगों से प्रदूषण कम करने के लिए साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक इस्तेमाल की अपील भी की है।

मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अमरेली जिले के राजुला दौरे के दौरान सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आमतौर पर मुख्यमंत्री के दौरे में 10 से अधिक वाहनों का काफिला रहता है, लेकिन इस बार वे केवल दो कारों के साथ राजुला पहुंचे।

गुजरात यूनिवर्सिटी में लागू होगी कार पूलिंग

गुजरात यूनिवर्सिटी ने भी प्रधानमंत्री की अपील के बाद कार पूलिंग व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे ईंधन की बचत के साथ ट्रैफिक और प्रदूषण भी कम होगा।

गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने रद्द किया अमेरिका दौरा

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें मई के अंतिम सप्ताह में फेडरेशन ऑफ गुजराती एसोसिएशन ऑफ यूएसए के सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन विदेश यात्राएं टालने की अपील के बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930