Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा का प्रदर्शन, झारखंड भर्ती परीक्षाओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम, 01 अगस्त। झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

प्रदर्शन से पहले भाजपा कार्यकर्ता साकची स्थित जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध जताया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। उपायुक्त कार्यालय परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

डीसी कार्यालय गेट पर चढ़े कार्यकर्ता

विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के मुख्य गेट पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, जूनियर इंजीनियर और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की गई।

ज्ञापन में दोषियों, बिचौलियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग भी उठाई गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा ने सरकार पर लगाए आरोप

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार उठ रहे सवालों से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है।

उन्होंने मांग की कि भविष्य की सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को तकनीक आधारित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा हो सके।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जब तक भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक पार्टी युवाओं के हित में आंदोलन जारी रखेगी।

प्रदर्शन में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी, पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31