जमशेदपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से 3 लाख की चेन झपटकर फरार बदमाश, 24 घंटे में तीन वारदातों से दहशत

Share

पूर्वी सिंहभूम, 01 अगस्त। शहर में लगातार बढ़ रही चेन छिनतई की घटनाओं ने आम लोगों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं से सोने की चेन छीनने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

मॉर्निंग वॉक के दौरान वारदात

ताजा मामला उलीडीह ओपी क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 का है। शनिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी को एक पैदल बदमाश ने निशाना बनाया। बदमाश अचानक उनके पास पहुंचा और उनके गले से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे महिला संभल भी नहीं सकीं।

घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। राहत की बात यह है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

उलीडीह थाना प्रभारी मोहम्मद शारिक अली ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

एक दिन पहले भी हुईं दो घटनाएं

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी शहर में दो और चेन स्नैचिंग की घटनाएं हुई थीं—

  • सोनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से चेन छीनी गई।
  • साकची थाना क्षेत्र में एसएसपी कार्यालय के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाया।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहरवासियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग तेज हो गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930