पश्चिम चंपारण में 120.74 करोड़ रुपये से बनेगा अत्याधुनिक CBG प्लांट, 370 लोगों को मिलेगा रोजगार

Share

पटना: बिहार में हरित ऊर्जा और सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। M/s Bharat GPS Bioenergy Pvt. Ltd. को पश्चिम चंपारण जिले के कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में अत्याधुनिक Compressed Biogas (CBG) प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 120.74 करोड़ रुपये के निवेश वाली यह परियोजना राज्य में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को नई गति देगी।

यह स्वीकृति बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा Kundan Kumar ने की। बैठक में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि और प्लग एंड प्ले शेड्स के आवंटन से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

15 एकड़ में स्थापित होगी परियोजना

प्रस्तावित CBG प्लांट लगभग 15 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। यह इकाई कृषि अवशेषों और जैविक अपशिष्टों का वैज्ञानिक उपयोग कर स्वच्छ ईंधन का उत्पादन करेगी। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

परियोजना के माध्यम से लगभग 370 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही किसानों को कृषि अवशेषों के बेहतर उपयोग का विकल्प मिलेगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।

हरित उद्योगों को बढ़ावा दे रही सरकार

उद्योग मंत्री Shreyasi Singh ने कहा कि बिहार सरकार हरित ऊर्जा और पर्यावरण-अनुकूल उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि CBG जैसी परियोजनाएं राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, सतत विकास और रोजगार सृजन के नए आयाम स्थापित करेंगी।

वहीं उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक Kundan Kumar ने कहा कि बिहार में निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रक्रियाएं और निवेशक-अनुकूल नीतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हरित ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे निवेश राज्य की औद्योगिक प्रगति को गति देने के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता और स्थानीय रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

यह परियोजना बिहार को हरित औद्योगिक विकास और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930