Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू ट्रिपल अटैक केस: ससुर की हत्या और पत्नी- साली को चाकू मारने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू। पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के लठैया के गम्हरिया गांव में चाकू मारकर ससुर सुनील यादव की हत्या और पत्नी पूजा देवी और साली कविता देवी को जख्मी कर फरार लवकुश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लव कुश दिल्ली भागने की तैयारी में था और जपला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा था। गुप्त सूचना पर उसे जपला बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा चाकू और जैकेट बरामद किया गया। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने गुरुवार काे इसकी पुष्टि की।

छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध यादव ने बताया कि 29 जनवरी को हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोबा बरेवा का लवकुश कुमार यादव दिल्ली से सीधे ससुराल गम्हरिया आकर सास और पत्नी से विवाद के बाद ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जबकि पत्नी और साली को गंभीर कर दिया था। पारिवारिक विवाद में उसने घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर आया है और वापस दिल्ली जाने के लिए जपला रेलवे स्टेशन जा रहा है। पुलिस के द्वारा जपला बाजार के पास से आरोपी लवकुश यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में लव कुश ने कई अहम जानकारी दी है। उसकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी। जांच में सामने आया है कि छोटी-छोटी बात को लेकर पत्नी से विवाद होता था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पत्नी ससुराल में न रहकर मायके में रहती थी। 1 वर्ष पूर्व भी दोनों पक्षों (ससुराल और मायके पक्ष) में लड़ाई झगड़ा हुआ था। स्थानीय मुखिया एवं गांव के लोगों के द्वारा दोनों परिवारों के बीच समझौता कराकर मामला शांत कराया था। छह माह पहले लव कुश दिल्ली कमाने चला गया था और पत्नी को ससुराल छोड़ गया था।

आरोपित के अनुसार उसके ससुराल के लोग उसकी पत्नी को मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ भड़काते थे। इसी से परेशान होकर लवकुश ने ससुराल के लोगों की हत्या करने की नीयत से दिल्ली से उत्तर प्रदेश के रामपुर जाकर चाकू खरीदा था और योजना बनाई थी कि ससुराल के लोग उसके और उसकी पत्नी के बीच आएंगे तो उसे मार देगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

29 जनवरी को वह दिल्ली से सीधे ससुराल आया था। रात्रि में खाना खाने के बाद इसकी पत्नी इसके साथ नहीं सोकर अपनी मां के साथ सो गई। वह अपनी पत्नी के साथ बात करना चाहा तो इसकी सास ने मना करते हुए कहा कि अभी सो जाओ सुबह बात कर लेना। गुस्से में आकर लवकुश ने चाकू निकाला और पत्नी पर वार कर दिया। बीच बचाव करने आए ससुर सुनील यादव, साला और साली पर भी चाकू से हमला किया और वहां से भाग कर दिल्ली चला गया। किसी काम से अपने घर आया और फिर वापस दिल्ली जाने के लिए तैयारी में था। उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई टीम में छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल रजक, धर्मवीर कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार और जवान शामिल थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31