Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी: रांची में नाबालिग को उतारा मौत के घाट, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। पुलिस ने नाबालिग जसीम मंसूरी की हत्या के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य आरोपित शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया।

अवैध संबंध का विरोध करने पर नाबालिग जसीम मंसूरी की हत्या कर दी गयी थी। उल्लेखनीय है कि पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में बन रहे चार मंजिला अपार्टमेंट से बुधवार को नाबालिग का शव बरामद किया गया था। मृतक जसीम मंसूरी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिजनों के अनुसार वह दो फरवरी से लापता था। परिजनों ने पुंदाग ओपी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को परिजन उसकी तलाश करते हुए पुंदाग इलाके के उस निर्माणाधीन अपार्टमेंट पहुंचे, जहां ऊपरी मंजिल के पास उसका शव पड़ा मिला।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31