Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना में आईजी एम. सुनील नायक के आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की छापेमारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम ने सोमवार सुबह बिहार की राजधानी पटना में बिहार अग्निशमन सेवा के महानिरीक्षक (आईजी) एम सुनील कुमार नायक के आधिकारिक आवास पर छापा मारा। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आधिकारिक आवास पर पहुंची टीम कई घंटों से उनसे पूछताछ कर रही है। स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात है और पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह पूरा मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नरसापुरम से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2021 में पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू की गिरफ्तारी के दौरान कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और हिरासत में प्रताड़ना का आरोप सामने आया था। उस समय एम. सुनील नायक आंध्र प्रदेश में सीआईडी में तैनात थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रघुराम कृष्णा राजू ने आरोप लगाया था कि उनकी गिरफ्तारी तत्कालीन सीआईडी के डीआईजी एम. सुनील नायक के निर्देश पर की गई और हिरासत में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस मामले में नागरम पोलम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

बताया जा रहा है कि अदालत के आदेश के बाद सुनील कुमार नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में उनकी जमानत रद्द होने की स्थिति में आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पटना पहुंची है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छापेमारी के दौरान पटना के सेंट्रल एसपी, सचिवालय एसडीपीओ-2 समेत स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। आईजी के सरकारी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एम. सुनील नायक वर्ष 2019 में आंध्र प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर गए थे और वहां लगभग तीन वर्षों तक सेवाएं दीं। वर्ष 2024 में तेलुगु देशम पार्टी की सरकार बनने के बाद वे बिहार वापस लौट आए। वे बिहार कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार फायर सेवा के आईजी पद पर कार्यरत हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम आवास से संबंधित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है। फिलहाल आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930