हथियार के साथ ठुमके! भोजपुरी गाने पर कट्टा लहरा कर डांस करते हुए वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Share

अररिया ।अररिया में एक शादी समारोह में भोजपुरी गाने के धुन पर हथियार के साथ थिरकते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के नगराही गांव का बताया जाता है,जिसमें दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते हुए डीजे पर बजते भोजपुरी गाने पर थिरक रहा है।वायरल वीडियो में एक युवक तो थिरकते हुए खुलेआम हवाई फायरिंग करते हुए भी दिख रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में रानीगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह वीडियो रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के नगराही का 6 फरवरी का है।गांव के मंदिर में रात में शादी समारोह था और उस शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन पर मौजूद युवक थिरक रहे थे।इस दौरान भोजपुरी गाने के धुन पर दो युवक हवा में हथियार लहराते दिखे और एक वीडियो में एक युवक ने नाचते नाचते फायरिंग कर दी।

समारोह में मौजूद किसी युवक द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर बीती रात वायरल कर दिया,जिसके बाद यह मामला सामने आया।सोशल मीडिया कर वीडियो आने के बाद पुलिस तंत्र को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे।

नाम न बताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि हथियार लहराता एक युवक बगुलाहा पंचायत के नगराही का ही रहने वाला कन्हैया यादव है,जबकि दूसरे युवक की पहचान को लेकर ग्रामीण असमंजस की स्थिति में है।

Oplus_131072

ग्रामीणों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी शादी समारोह या अन्य आयोजनों पर हथियारों के साथ प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग आम है,जो गलत है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031