Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवादा में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई पर माफियाओं ने पुलिस अधिकारी को  ट्रैक्टर से कुचला, 6 गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नवादा, 14 मई । बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार तड़के नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर चढ़ाने से एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल जमादार नागेंद्र कुमार को तत्काल इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छापेमारी के दौरान हमला

पुलिस को अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम नदी क्षेत्र में छापेमारी करने पहुंची। इसी दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने जान से मारने की नीयत से जमादार नागेंद्र कुमार पर वाहन चढ़ा दिया।

नारदीगंज थाना प्रभारी के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर अवैध बालू कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पहले भी हो चुके हैं हमले

स्थानीय लोगों के अनुसार, नवादा जिले में बालू और शराब माफियाओं का नेटवर्क काफी मजबूत हो चुका है। अवैध कारोबार से जुड़े कई अपराधी करोड़ों रुपये की संपत्ति बना चुके हैं, जिससे इलाके में उनका प्रभाव बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी कादिरगंज इलाके में बालू माफियाओं ने एक चौकीदार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930