धनबाद, 03 अक्टूबर : उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने शनिवार को धनबाद समाहरणालय स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में प्रक्षेत्र के सात जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, संगठित अपराध, साइबर क्राइम और लंबित कांडों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
आईजी ने अधिकारियों को सक्रिय एवं फरार अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने, उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सात जिलों की पुलिसिंग की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सात जिलों में अपराध और विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों से उनके-अपने जिलों में अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली गई।
आईजी ने विशेष रूप से सक्रिय और फरार अपराधियों की सूची की समीक्षा करते हुए उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई की प्रगति की जानकारी ली।
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर
आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को लगातार प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ संगठित अपराध पर भी प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है।
साइबर क्राइम और गंभीर मामलों की भी समीक्षा
समीक्षा बैठक में साइबर अपराध, एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, महिला अपराध और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े लंबित मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर मामलों की जांच में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाए। जांच की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
थानों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश
आईजी ने सभी पुलिस कप्तानों को अपने-अपने जिलों में थाना स्तर की पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने थानों का नियमित निरीक्षण करने और थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा लंबित कुर्की वारंटों के शीघ्र निष्पादन और संबंधित मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए बैठक में सातों जिलों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। आईजी ने अधिकारियों से संवेदनशील क्षेत्रों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात






