देवघर AIIMS कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री को नहीं मिला न्योता, झामुमो-कांग्रेस ने जताई नाराज़गी…बीजेपी ने दिया जवाब

Share


DEOGHAR : राष्ट्रपति के प्रस्तावित देवघर दौरे को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। एम्स में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को आमंत्रण नहीं दिए जाने पर जेएमएम और कांग्रेस ने नाराज़गी जताई है।

JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि राष्ट्रपति देश की सर्वोच्च पद पर हैं, उनका झारखंड आगमन हम सबके लिए गौरव की बात है। लेकिन जिस कार्यक्रम में वे आ रही हैं, उसकी सूचना राज्य स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई जो कि सामान्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। एम्स निदेशक परंपराओं की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा अगर देवघर AIIMS में होने वाले कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को नहीं बुलाया गया है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एम्स निदेशक पर किसी खास नेता के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि निदेशक का रवैया पक्षपातपूर्ण है। विवाद पर बीजेपी का भी आया बयान। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर ‘ब्लू बुक’ के तहत पूरी प्रक्रिया तय होती है और राज्य सरकार को इसकी जानकारी दी जाती है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री खुद ही मंत्री को जानकारी नहीं देना चाहती तो इसमें एम्स निदेशक की क्या गलती है ?


Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728