Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धनबाद: संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा के घर पर फेंका बम, घर क्षतिग्रस्त, बच्ची घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

Kundan Vishwakarma

धनबाद: कोयलांचल क्षेत्र में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वर्चस्व की लड़ाई और गैंगवार के बाद अब संपत्ति विवाद ने भी हिंसक रूप ले लिया है। ताजा मामला जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा मस्जिद पट्टी इलाके से सामने आया है, जहां संपत्ति विवाद में भतीजे ने अपने चाचा के घर पर बम फेंक कर सनसनी फैला दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी भतीजा शेरू कुरैशी ने सोमवार को अपने चाचा के घर की छत पर चढ़कर बम फेंका और मौके से फरार हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घर में आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक मासूम बच्ची घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने शेरू कुरैशी पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पहले से ही अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्थानीय लोगों का कहना है कि शेरू का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई बार विवादों में रहा है। अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन जांच जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर धनबाद में कानून व्यवस्था और असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर सवाल खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031