Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड भाजपा का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, प्रतुल शाहदेव बने मुख्य प्रवक्ता, योगेन्द्र प्रताप बने मीडिया प्रभारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: झारखंड भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की सहमति से मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश महामंत्री के हस्ताक्षर से जारी सूची को संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

योगेन्द्र प्रताप बने मीडिया प्रभारी

प्रदेश मीडिया विभाग में कुल छह पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। योगेन्द्र प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अजय राय, सतीश सिन्हा, मो. तारिक इमरान, नीरज सिंह और सूरज नाथ शाहदेव को टीम में शामिल किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोशल मीडिया टीम का गठन

सोशल मीडिया विभाग में चार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल अवस्थी को संयोजक बनाया गया है, जबकि रजनीश कुमार पाण्डेय, राहुल शाहदेव और प्रिया कसमाली को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

प्रतुल शाहदेव को मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी

भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची भी जारी की है, जिसमें कुल 19 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें प्रतुल शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अन्य प्रमुख प्रवक्ताओं में प्रदीप सिन्हा, अजय साह, रामाकांत महतो, अभय सिंह, अमित मंडल, अविनेश कुमार सिंह, संदीप वर्मा, आरएन किशोर, रणधीर सिंह, दीनदयाल वर्णवाल, दिनेश विलियम मरांडी, आरती कुजूर, राफिया नाज, अशोक बड़ाइक, के.के. गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, प्रकाश सिंह और शोभा यादव शामिल हैं।

संगठन को मजबूत करने की उम्मीद

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उम्मीद जताई है कि नई टीम पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता और मीडिया तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि यह टीम संगठन और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31