Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झाड़ग्राम में भाजपा को मिली मजबूती, 15 युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोलकाता। झाड़ग्राम संगठनात्मक जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को एक दल-प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 युवाओं ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ली।

मिली जानकारी के अनुसार, बिनपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे पार्टी के “नौकरी चाहिए बंगाल” अभियान से प्रेरित होकर इन युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर उपस्थित रहे। उनके साथ झाड़ग्राम जिले के भाजपा अध्यक्ष तुफान महतो, जिला प्रभारी बबलू बरण, पूर्व जिलाध्यक्ष सुखमय सत्पति, युवा संयोजक रणजीत सेन सहित जिले के कई भाजपा नेता मौजूद थे।

इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने नए जुड़े युवाओं को पार्टी का झंडा सौंपकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राज्य में रोजगार की स्थिति, युवाओं के भविष्य और संगठन को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आने वाले समय में झाड़ग्राम जिले में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि इस दल-प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से झाड़ग्राम जिले में भाजपा के युवा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

TAGS:,

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031